{"_id":"6786676d4830ce005106153e","slug":"video-farmers-protested-half-naked-in-baghpat-for-the-second-day-are-upset-about-this","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागपत में किसानों ने दूसरे दिन अर्धनग्न होकर दिया धरना, इस बात से हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागपत में किसानों ने दूसरे दिन अर्धनग्न होकर दिया धरना, इस बात से हैं परेशान
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 14 Jan 2025 07:02 PM IST
बागपत के बिनौली में संरक्षित पशुओं को पकड़वाने को लेकर दरकावदा, पिचोकरा गांव के किसानों का जिवाना दरकावदा के जंगल में चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने में दूसरे दिन दो किसानों ने अर्धनग्न होकर धरना दिया।
किसानों के धरने के बीच में किसान हरेंद्र सोलंकी, महक सिंह अर्धनग्न होकर बैठे, उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बिजवाड़ा की गौशाला की तार बंदी टूटकर करीब 50 की संख्या में गौवंश बाहर निकलकर जंगल में आये हुए हैं। वह उनकी गेंहू, सरसों ओर गन्ने की फसलों को खाकर बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें रात दिन अपने खेतों की रखवाली के लिए पहरा देना पड़ता हैं। बीडीओ बिनौली और पशु चिकित्सालय केंद्र जिवाना को सूचना देकर गौवंश को पकड़वाने की मांग की थी। लेकिन गौवंश के नही पकड़े जाने पर उन्होंने धरना शुरू किया। धरने के दूसरे किसी भी अधिकारी ने वहॉ पहुचकर उनकी समस्या को नही सुना। उन्होंने गौवंश नही पकड़े जाने पर बृहस्पतिवार से अनशन शुरू करने चेतावनी दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।