{"_id":"6a881fe8d292f951a703d131","slug":"video-baghpat-family-protests-outside-sp-office-demands-arrest-of-accused-in-neeraj-death-case-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे नीरज के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे नीरज के परिजन
बागपत शहर के मोहल्ला देशराज निवासी भाजपा के पूर्व नगर मंत्री सहदेव के 30 वर्षीय बेटे नीरज ने नौ अगस्त को घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को नीरज के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा करते हुए कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
मृतक के पिता सहदेव ने बताया कि नौ अगस्त को उनके बेटे नीरज ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही वह पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को परिजन एसपी से मिलने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
एसपी सूरज कुमार राय ने परिजनों को मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन नाराज हो गए और एसपी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने परिजनों को समझाया और पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।