{"_id":"6ab7c021b748aabe370868de","slug":"video-video-rama-mathara-caugdhhava-cara-ma-shamal-tha-67-lga-bugdha-natavaraka-ka-ora-ishara-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में शामिल थे 67 लोग, बड़े नेटवर्क की ओर इशारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में शामिल थे 67 लोग, बड़े नेटवर्क की ओर इशारा
राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान कथित चोरी का मामला अब बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। चार्जशीट में दर्ज बयानों के मुताबिक, गणना कक्ष में कई दिनों से चोरी किए जाने की बात सामने आई थी और इसमें 67 लड़कों के शामिल होने का जिक्र है। मामला उस समय सामने आया, जब निगरानी के दौरान एक गणना कर्मी को नोटों की गड्डी हटाते देखे जाने के बाद चेकिंग शुरू हुई। इसी दौरान कथित तौर पर रकम बाथरूम में छिपा दी गई। तलाशी में वहां से 2.25 लाख रुपये बरामद हुए।
गणना कक्ष से चोरी की पहली सूचना तत्कालीन महासचिव चंपत राय तक वीडियो और लिखित संदेश के जरिये पहुंची थी। चार्जशीट में दर्ज चंपत राय के बयान के मुताबिक, चार जून को दिल्ली से अयोध्या आते समय आनंद कुमार चौधरी ने उन्हें व्हाट्सएप पर गणना कक्ष के बाथरूम से बरामद 2.25 लाख रुपये का वीडियो और लिखित संदेश भेजा था।
बताया गया था कि कुछ लड़के कई दिनों से चोरी कर रहे हैं और इसमें 67 लड़कों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, चार्जशीट के इस अंश में 67 की संख्या के आधार का विस्तृत उल्लेख नहीं है।
पांच जून को अयोध्या पहुंचने के बाद चंपत राय के कारसेवकपुरम स्थित आवास पर डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल और नरेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। चार्जशीट के मुताबिक, नरेंद्र ने लैपटॉप पर गणना कक्ष के कुछ वीडियो दिखाए।
पुलिस के अनुसार, इनमें गणना कर्मियों को दान-चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान रुपये हटाते हुए दिखने की बात कही गई है। पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि अनिल कुमार मिश्र, गोपाल और नरेंद्र कुमार सिंह के बयानों से भी इसकी तस्दीक हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।