{"_id":"6ab80a2e3b53f1de1d0f0849","slug":"30-poles-fell-and-10-transformers-were-damaged-in-the-rain-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-159642-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बारिश में 30 खंभे गिरे, 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बारिश में 30 खंभे गिरे, 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
Sat, 26 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़।
अयोध्या। बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर से गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। पेड़ और डालियां गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण कई इलाकों में घंटों से आपूर्ति ठप है। शहर में करीब 30 स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए हैं, जबकि करीब 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
रामनगर कॉलोनी और दर्शन नगर फीडर से जुड़े इलाकों में शुक्रवार रात से बिजली नहीं है। जलवानपुरा, अयोध्या रेलवे स्टेशन और विद्याकुंड में करीब 10 घंटे से आपूर्ति बाधित है। दीनदयाल नगर में सुबह आठ बजे से और देवकाली में रात से बिजली गुल है। धारा रोड, राठहवेली और दिल्ली दरवाजा में भी रात करीब तीन बजे से आपूर्ति ठप है। इन इलाकों में पेड़ की डालियां गिरने से बिजली लाइन में खराबी बताई गई है।
सिविल लाइंस, मुमताजनगर, नियावां, चौक और निर्मोचन घाट समेत कई उपकेंद्रों से जुड़े 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर भी आपूर्ति प्रभावित है। जिले के 52 विद्युत उपकेंद्रों में से करीब 25 उपकेंद्रों की आपूर्ति बारिश और तेज हवा से प्रभावित हुई है। कुम्हिया, चांदपुर, पूराबाजार, अयोध्या शहर और कोल्ड स्टोरेज फीडर से जुड़ी लाइनों पर भी इसका असर पड़ा है। कई इलाकों में बिजली लंबे समय से न आने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने के बाद लोग मोमबत्ती के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं। सिविल लाइंस में सेंट्रल बैंक के ऊपर लगा टावर टूटकर गिर गया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
हवा सामान्य होते ही बहाल होगी आपूर्ति
अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि आंधी-बारिश के दौरान पेड़ और डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से कई स्थानों पर खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे ब्रेकडाउन की स्थिति बनी है। सुरक्षा के लिहाज से कुछ फीडरों की आपूर्ति भी बंद की गई है। विद्युतकर्मी पिछले तीन दिनों से दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटे हैं। हवा सामान्य होते ही फीडरों की जांच कर प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि टूटे बिजली के तारों और गिरे हुए खंभों से दूर रहें तथा उनके संपर्क में न आएं।