{"_id":"6aa927a8ae1ad996030b0440","slug":"video-video-parasava-mahal-ma-bsapa-ka-kadara-bthaka-2027-ma-paranae-bhamata-ka-sarakara-bnana-ka-aahavana-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परसावा महोला में बसपा की कैडर बैठक, 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परसावा महोला में बसपा की कैडर बैठक, 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान
अयोध्या जिले के तारुन परसावा महोला में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा गोसाईंगंज इकाई की एक दिवसीय कैडर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा 2027 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी प्रदीप भारती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और सभी वर्गों के हितों के लिए काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर 2027 में पार्टी को सत्ता में लाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
बैठक के दौरान दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रवींद्र भारती, राम प्रकाश पाल, राम नेवल वर्मा, जय प्रकाश भारती समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।