{"_id":"6b0947d40a217d91b60089cc","slug":"video-video-eka-karaugdha-sa-vakasata-haga-khal-mathana-vathhayaka-ramacathara-yathava-na-kaya-bhama-pajana-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक करोड़ से विकसित होगा खेल मैदान, विधायक रामचंद्र यादव ने किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक करोड़ से विकसित होगा खेल मैदान, विधायक रामचंद्र यादव ने किया भूमि पूजन
अयोध्या। रूदौली विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत मां कामाख्या के वार्ड संख्या सात सैमसी में खेल सुविधाओं के विस्तार की नई पहल शुरू हुई है। आकांक्षी नगर योजना के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शुक्रवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि खेल मैदान बनने से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को दौड़ और शारीरिक अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे युवाओं को भर्ती की तैयारी में काफी सहूलियत मिलेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ युवाओं के लिए खेल संसाधन उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। सैमसी में खेल मैदान बनने से बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। इससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
वर्ष 2026-27 में आकांक्षी नगर योजना से स्वीकृत इस परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, वार्ड सभासद जितेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी मिथिलेश मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री तेज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।