{"_id":"6b0c0fdebab40373b1092cd2","slug":"video-video-isalma-ka-pagama-sabka-samamana-gashhatha-ma-thaya-aapasa-bhaiicara-ka-sathasha-500-janprratamatha-ka-bta-kabl-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ‘इस्लाम का पैगाम, सबका सम्मान’ गोष्ठी में दिया आपसी भाईचारे का संदेश, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ‘इस्लाम का पैगाम, सबका सम्मान’ गोष्ठी में दिया आपसी भाईचारे का संदेश, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
अयोध्या। तहसील बीकापुर क्षेत्र के सोनखरी स्थित ग्लोबल इंटर कॉलेज में रविवार को फलाहुल मुस्लिमीन एवं जमीयत-ए-उलमा-ए-हिंद, जिला अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में ‘इस्लाम का पैगाम, सबका सम्मान’ विषय पर गोष्ठी एवं कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ अयोध्या के संचालक बाबू रामकेवल ने कहा कि किसी के प्रति हृदय में दया और त्याग की भावना पैदा होना ही सबसे बड़ा सम्मान है। मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण ही पंडित श्रीराम शर्मा का मुख्य उद्देश्य था। हनुमानगढ़ के महंत दिनेश आचार्य ने कहा कि सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है। मुख्य वक्ता मोहम्मद आयाज ने केरल के हिंदू राजा द्वारा पहली मस्जिद बनवाए जाने का उल्लेख किया।
मौलाना अहमद सिराज उमरी कासमी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान, आपसी भाईचारा और गरीब बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है।
इस अवसर पर सभी धर्मों के 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, मानवता और आपसी एकता का संदेश देना रहा।
इस दौरान पारसनाथ यादव, अनूप सिंह, डॉ. विजय बहादुर तिवारी, मुशीर अहमद, रणविजय सिंह और सैयद ओसामा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।