{"_id":"6a996357d8fdaff442028682","slug":"video-video-caugdhhava-cara-para-bl-thharamathara-yathava-sarakara-ka-pasa-javab-naha-2027-ma-janata-thaga-javab-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चढ़ावा चोरी पर बोले धर्मेंद्र यादव- सरकार के पास जवाब नहीं, 2027 में जनता देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चढ़ावा चोरी पर बोले धर्मेंद्र यादव- सरकार के पास जवाब नहीं, 2027 में जनता देगी जवाब
आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे और मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया और आयोजन के लिए पूर्व मंत्री पवन पांडेय को धन्यवाद दिया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद के 19 दिन के सत्र में सपा ने हर दिन इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार तैयार नहीं हुई। लोकसभा और विधानसभा में भी भाजपा चर्चा से बचती रही, क्योंकि उसके पास जवाब नहीं है।
उन्होंने कहा कि नवंबर में संसद फिर बैठेगी, लेकिन जनता के बीच बहस जारी रहेगी और 2027 में जनता इसका जवाब देगी। धर्मेंद्र यादव ने सवाल किया कि मंदिर में चोरी हुई तो भाजपा का बुलडोजर कहां है? उन्होंने मुख्यमंत्री के 15 दिन में सच्चाई सामने लाने के बयान पर भी सवाल उठाया। किसान मुद्दे पर उन्होंने एमएसपी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू न करने का आरोप लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।