{"_id":"6aa13baad27c1a2c0e00834f","slug":"video-ayathhaya-nashhatha-chhataravasa-para-kathata-kabja-ka-aarapa-parashasana-sa-kabjamakata-karana-ka-maga-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे का आरोप, प्रशासन से कब्जामुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे का आरोप, प्रशासन से कब्जामुक्त कराने की मांग
अयोध्या: निषाद समाज के छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। महर्षि वेद व्यास सेवा संस्थान समिति ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर निषाद छात्रावास और एकलव्य छात्रावास को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। समिति के अनुसार दोनों छात्रावास रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में रामलला खेल वाटिका आश्रम के सामने नजूल भूमि पर बने हैं।
समिति का कहना है कि निषाद छात्रावास का निर्माण वित्तीय वर्ष 2010-11 में विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से करीब 5.48 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। वहीं, एकलव्य छात्रावास का निर्माण 2011-12 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से सरकारी धनराशि से शुरू हुआ था।
एकलव्य छात्रावास के अध्यक्ष मनीराम निषाद का आरोप है कि कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में छात्र अपने घर चले गए थे। इसी दौरान मथुरा-वृंदावन निवासी अमरदास और उनके साथियों ने छात्रावास पर कथित रूप से कब्जा कर लिया। उनका आरोप है कि कब्जा हटाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
समिति ने निष्पक्ष जांच कराकर छात्रावास को कब्जामुक्त कराने और गरीब व जरूरतमंद छात्रों के लिए दोबारा उपयोग में लाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।