{"_id":"6b09c6f6224489f6c201016b","slug":"bulldozers-to-be-used-against-encroachment-in-rudauli-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-163990-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रुदौली में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रुदौली में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
Fri, 27 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। भेलसर-इन्हौना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज हो गई है। अगले तीन दिनों में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों में हलचल है।
मार्ग चौड़ीकरण का काम जुलाई से चल रहा है। नगर में रामलीला, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण प्रभावितों ने प्रशासन से अतिरिक्त समय मांगा था। लोक निर्माण विभाग ने 15 नवंबर तक की मोहलत दी थी। हालांकि, परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा के पर्व के चलते अभियान शुरू नहीं हो सका।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब जल्द ही दो-तीन दिनों के भीतर नगर में अतिक्रमण हटवाया जाएगा। दायरे में आने वाली दुकानों और मकानों पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। चौड़ीकरण के बाद सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें सात मीटर डामर की सड़क बनाई जाएगी। दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर की पटरी का निर्माण कराया जाएगा।