{"_id":"6b09c5f632c3ad51ec0987dd","slug":"104-women-will-become-self-reliant-by-becoming-bc-sakhis-ayodhya-news-c-97-lu11030-164034-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बीसी सखी बनकर आत्मनिर्भर बनेंगी 104 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बीसी सखी बनकर आत्मनिर्भर बनेंगी 104 महिलाएं
Fri, 27 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और गांवों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने के लिए जिले में 104 महिलाओं को बीसी सखी के रूप में तैयार किया जा रहा है। इनके माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही नकदी जमा, निकासी सहित अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे लोगों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए बैंक शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत अब तक 29 महिलाओं का प्रशिक्षण और परीक्षण पूरा हो चुका है। 35 महिलाओं के नए बैच का प्रशिक्षण शुरू कराया गया है। इस बैच में हैरिंग्टनगंज की चार, मवई की छह, मया बाजार की आठ, मिल्कीपुर की चार, रुदौली की सात और तारुन की छह महिलाएं शामिल हैं।
बीसी सखी के रूप में चयनित महिलाओं को शुरुआती छह महीने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके बाद उनकी आय बैंकिंग लेनदेन और सेवाओं के आधार पर मिलने वाले कमीशन से होगी।
विज्ञापन
एनआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने बताया कि महिलाओं को बैंकिंग कार्यों और तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जाएगा।