Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs NZ Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत अपनी पहली पारी में 116/6, न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे

Sat, 28 Nov 2026 11:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Nov 2026 11:05 AM IST
खास बातें

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Highlights Scorecard Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में जारी है। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। आज मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर सिमट गई। फिलहाल भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवा दिए हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test Highlights Day 2: India vs New Zealand Christchurch Test Match Scorecard Updates
यशस्वी, पडिक्कल, शुभमन, पंत - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:02 AM, 28-Nov-2026

दूसरे दिन का खेल समाप्त

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर समाप्त हुई थी। इस लिहाज से भारत 240 रन पीछे है। फिलहाल ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर नाबाद हैं। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत के शीर्ष क्रम और मध्य क्रम को झकझोर कर रख दिया। टीम इंडिया नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। वॉशिंगटन सुंदर (10) के रूप में भारत को छठा झटका लगा और इसी के साथ अंपायर ने दिन का खेल खत्म होने की घोषणा की।

भारत को पारी के पहले ही ओवर में शून्य पर पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड किया। यशस्वी खाता नहीं खोल सके। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को काइल जेमीसन ने तोड़ा। उन्होंने पडिक्कल को विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। पडिक्कल 20 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 21 रन बना सके।

जेमीसन ने इसके बाद कप्तान शुभमन गिल को टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। गिल 29 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बना सके। गिल और राहुल के बीच 26 रन की साझेदारी हुई। फिर ऋषभ पंत ने मैदान पर आक्रामक शॉट्स लगाए, लेकिन ब़ड़े शॉट के चक्कर में वह एक बार फिर विकेट गंवा बैठे।

पंत ने 39 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। पंत और राहुल के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। उन्हें जैकब डफी ने जेमीसन के हाथों कैच कराया। फिर डफी ने केएल राहुल कॉनवे के हाथों कैच कराया। राहुल 80 गेंद में तीन चौके की मदद से 25 रन बना सके। इसके बाद से सुंदर और जुरेल ने संभल कर बल्लेबाजी की। दोनों ने भले ही 12 रन जोड़े लेकिन इसके लिए 91 गेंदें खेलीं। हालांकि, नाथन स्मिथ ने सुंदर को लाथम के हाथों कैच कराया और पवेलियन भेजा। सुंदर 10 रन बना सके।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भारत के लिए यह टेस्ट जीतना बहुत जरूरी है। हार या ड्रॉ रहने पर भारत फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगा। साथ ही गिल एंड कंपनी को यह भी ध्यान रखना है कि भारत को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी है। 
09:58 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को 104 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। भारतीय पारी के 31वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जैकब डफी ने केएल राहुल को आउट कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं। डफी ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली। राहुल ने आगे बढ़कर स्क्वायर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट को जमीन पर नहीं रख सके। गेंद सीधे बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े डेवोन कॉनवे के हाथों में चली गई। राहुल 80 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे। राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। इससे पहले जैकब डफी ने ऋषभ पंत को जेमीसन के हाथों कैच कराया था। वह 23 रन बना सके थे। वहीं, मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल (0) को क्लीन बोल्ड किया था। फिर काइल जेमीसन ने देवदत्त पडिक्कल (21) और कप्तान शुभमन गिल (17) को पवेलियन भेजा था। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। आज लगभग 24 ओवर का खेल बाकी है।
विज्ञापन
09:36 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को 96 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ऋषभ पंत 39 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैकब डफी ने जेमीसन के हाथों कैच कराया। कीवी पेसर्स ने भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल 21 रन और कप्तान शुभमन गिल 17 रन बनाकर आउट हुए। डफी के अलावा जेमीसन ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, मैट हेनरी को एक विकेट मिला है। भारत फिलहाल न्यूजीलैंड से 260 रन पीछे है। केएल राहुल 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।
08:57 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: राहुल-पंत क्रीज पर

भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 22 रन और ऋषभ पंत तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज फिलहाल दो घंटे का खेल और बचा है। टीम इंडिया चाहेगी कि आज विकेट न गिरे और ये दोनों ही नाबाद रहें। हालांकि, पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है। आज आठ विकेट गिर चुके हैं। न्यूजीलैंड ने पांच और भारत ने तीन विकेट गंवाए हैं। 
08:13 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका, चायकाल

भारत को 59 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। काइल जेमीसन ने कप्तान शुभमन गिल को स्लिप में टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। गिल 29 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। 134 किमी/घंटे की रफ्तार से आई गेंद लेंथ पर थी और पड़ने के बाद बाहर की ओर निकली। गिल गेंद के एंगल के हिसाब से खेले, लेकिन देर से हुए मूवमेंट के कारण बल्ले का बाहरी किनारा लगा। दूसरी स्लिप में लाथम ने आसान कैच लपक लिया। उनके आउट होने से चाय के समय भारत की मुश्किलें बढ़ गईं। उनका विकेट गिरते ही चायकाल का एलान किया गया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हुए। मैट हेनरी ने उनका शिकार किया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल को काइल जेमीसन ने पवेलियन भेजा। पडिक्कल 20 गेंद में 21 रन बना सके थे। भारत अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 297 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की पारी आज 356 रन पर सिमट गई थी।
08:04 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 50 रन के पार

भारत ने दो विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 12 रन और उपकप्तान केएल राहुल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हुए। मैट हेनरी ने उनका शिकार किया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल को काइल जेमीसन ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:36 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को आठवें ओवर में 33 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। काइल जेमीसन ने देवदत्त पडिक्कल को टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंद में 21 रन बना सके। इससे पहले शून्य पर भारत को पहला झटका लगा था। यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। उन्हें मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड किया था। फिलहाल उपकप्तान केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
07:05 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पहले ही ओवर में झटका

भारत को पहली पारी के पहले ही ओवर में शून्य पर पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड किया। यशस्वी खाता नहीं खोल सके। फिलहाल केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं।
06:52 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: 356 पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड की पहली पारी दूसरे दिन 356 के स्कोर पर सिमट गई। आकाश दीप ने मैट हेनरी को आउट कर पारी को समेट दिया। आकाश की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर हेनरी ने हटकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई। हेनरी 25 गेंद में 19 रन बनाकर लौटे। इसके साथ ही आकाश दीप ने इस पारी में अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। यह उनका टेस्ट में दूसरा फाइव विकेट हॉल रहा। आकाश दीप की यह शानदार गेंदबाजी रही। उन्होंने 31.3 ओवर में 99 रन देकर पांच विकेट लिए। कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें गले लगाया। सिराज ने भी उन्हें गले लगाया।

आज क्या क्या हुआ?
आज न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 246 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज के दूसरे ही ओवर में अंशुल कंबोज ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर झटका दिया। फिलिप्स 67 गेंद में पांच चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ब्लंडेल के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद ब्लंडेल ने नाथन स्मिथ के साथ सातवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को आकाश दीप ने तोड़ा। आकाश ने स्मिथ का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 45 गेंद में चार चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद काइल जेमीसन ने ब्लंडेल के साथ 33 रन की साझेदारी निभाई। आकाश ने फिर जेमीसन को यशस्वी के हाथों कैच कराया। जेमीसन ने 19 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने हेनरी के दो-दो कैच छोड़ दिए और लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 330 रन रहा।

110 रन बनाने में बाकी के पांच विकेट गंवाए
दूसरे सत्र में आकाश दीप की गेंद पर गुरनूर बराड़ ने हेनरी का आसान कैच छोड़ा। इसके बाद 346 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को नौवां झटका लगा। भले ही आकाश दीप की गेंद पर भारतीय फील्डर्स ने कैच छोड़े, लेकिन उन्होंने गुरनूर की गेंद पर टॉम ब्लंडेल का कैच लपक लिया। इसके साथ ही ब्लंडेल की 211 गेंद में 89 रन की जुझारू पारी का अंत हुआ। वह शतक से 11 रन दूर रह गए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे। हेनरी को आउट कर आकाश ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। आज न्यूजीलैंड ने 110 रन बनाने में अपने बाकी के पांच विकेट गंवा दिए। भारत की ओर से आकाश दीप के अलावा अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

पहले दिन क्या-क्या हुआ था?
इससे पहले डे-1 पर न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाए थे। पहले दिन उतार-चढ़ाव भरा खेल देखने को मिला था। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि, न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा सफलता नहीं मिलने दी। टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इसके बाद गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे गुरनूर ने कॉनवे को 31 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड ने महज तीन ओवर के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। पहले आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को आउट किया। लाथम ने हालांकि दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 59 रन की पारी खेली और टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक लगाया। उनके आउट होने के बाद अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स (16) को पवेलियन भेजा, जबकि अगले ही ओवर में आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को खाता खोले बिना आउट कर दिया। इस तरह 110 रन तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

इसके बाद डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। वॉशिंगटन सुंदर ने मिचेल को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। मिचेल 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए और उन्होंने ब्लंडेल के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों को कोई और सफलता नहीं मिलने दी। पहले दिन के आखिरी सत्र में ब्लंडेल और फिलिप्स ने संभलकर बल्लेबाजी की। ब्लंडेल ने अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया।  
06:46 AM, 28-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: आकाश दीप ने पकड़ा ब्लंडेल का कैच

346 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को नौवां झटका लगा। भले ही आकाश दीप की गेंद पर भारतीय फील्डर्स ने कैच छोड़े, लेकिन उन्होंने गुरनूर की गेंद पर टॉम ब्लंडेल का कैच लपक लिया। 116वें ओवर की चौथी गेंद पर गूरनूर बराड़ ने टॉम ब्लंडेल को शॉर्ट गेंद डाली। ब्लंडेल ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में उछल गई। फाइन लेग पर तैनात आकाश दीप ने गेंद पर नजर बनाए रखी और शानदार कैच लपक लिया। इसके साथ ही ब्लंडेल की 211 गेंद में 89 रन की जुझारू पारी का अंत हुआ। वह शतक से 11 रन दूर रह गए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे। खास बात यह रही कि आकाश दीप की गेंदों पर मैट हेनरी के तीन कैच छूटे थे। इनमें से एक आसान कैच गुरनूर ने भी छोड़ा था, लेकिन ब्लंडेल का कैच उन्होंने खुद लपककर भारत को नौवीं सफलता दिलाई।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed