Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Machines might be installed at the Ram Mandir for counting coins

Ayodhya News: सिक्कों की गिनती के लिए राम मंदिर में लग सकती हैं मशीनें

Fri, 27 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Machines might be installed at the Ram Mandir for counting coins
अयोध्या धाम स्टेशन पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु।
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे और दान की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब शिरडी साईं मंदिर के मॉडल का अध्ययन कर रहा है। इसके लिए ट्रस्ट की टीम शिरडी से व्यवस्थाओं का अध्ययन कर लौट आई है। वहां की दान प्रबंधन प्रणाली, नकदी की गणना, लेखांकन और सोने-चांदी के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था को समझा गया है। अब अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या में दान प्रबंधन की व्यवस्था में बदलाव पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त) और सचिव जगदीश आफले के नेतृत्व में टीम ने शिरडी में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने वहां दान की धनराशि की गणना के लिए बने केंद्र में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, दान के वर्गीकरण, पंजीकरण और लेखांकन की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इसके अलावा सुरक्षा, स्वच्छता, प्रसाद वितरण और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन किया। ट्रस्ट की टीम अब अध्ययन रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसमें उन व्यवस्थाओं का उल्लेख होगा, जिन्हें अयोध्या की परिस्थितियों और राम मंदिर की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनाया जा सकता है। ट्रस्ट का उद्देश्य दान प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं और दानदाताओं के लिए प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाना है।
विज्ञापन


सोने-चांदी के भंडारण की व्यवस्था भी देखी
शिरडी में टीम ने दान में प्राप्त सोने और चांदी के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का भी अध्ययन किया। अयोध्या में रामलला के दरबार में चढ़ावे के रूप में नकदी के साथ बहुमूल्य धातुएं भी अर्पित की जाती हैं। ऐसे में इनके पंजीकरण, लेखांकन और सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए शिरडी की व्यवस्था से उपयोगी पहलुओं को समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिक्कों की गिनती में मशीनों के इस्तेमाल पर विचार

राम मंदिर ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या में दान प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए सिक्कों की गिनती में मशीनों के इस्तेमाल की संभावना तलाशी जाएगी। अभी बड़ी मात्रा में आने वाले सिक्कों की गणना एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में मशीनों के उपयोग से गिनती को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने पर विचार होगा। इसके साथ ही दानदाताओं के बैठने की सुविधा बेहतर करने के विकल्प भी तलाशे जाएंगे। अभी मशीन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed