{"_id":"6b09fb2b0572da29b10f2dc4","slug":"varanasi-jashn-e-banarsia-begins-today-at-namo-ghat-cm-yogi-to-inaugurate-it-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जश्न-ए-बनारसिया नमो घाट पर आज से, तीन दिवसीय आयोजन का योगी करेंगे उद्घाटन; अमर उजाला मीडिया सहयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जश्न-ए-बनारसिया नमो घाट पर आज से, तीन दिवसीय आयोजन का योगी करेंगे उद्घाटन; अमर उजाला मीडिया सहयोगी
Sat, 28 Nov 2026 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:21 AM IST
सार
आयोजन में गायक कैलाश खेर, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, तबला वादक बिक्रम घोष और फैशन डिजाइनर जेजे वलाया व राघवेंद्र राठौर शामिल होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
काशी की कला, संस्कृति और संगीत का उत्सव जश्न-ए-बनारसिया शनिवार से नमो घाट पर शुरू होगा। 30 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें गायक कैलाश खेर, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, तबला वादक बिक्रम घोष और फैशन डिजाइनर जेजे वलाया व राघवेंद्र राठौर शामिल होंगे। आयोजन सीआईआई बनारस बिनाले के तहत हो रहा है। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया सहयोगी रहेगा।
विज्ञापन
महोत्सव में काशी की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और भारत की सभ्यतागत चेतना पर चर्चा होगी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नम्रता अडानी और सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी भी विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। 29 नवंबर की शाम कैलाश खेर और उनका बैंड कैलासा दो घंटे की प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन
इससे पहले इतिहास लाइव, काव्यराग और कबीर कैफे कार्यक्रम पेश करेंगे। 30 नवंबर को बिक्रम घोष, पंडित अंशुमान महाराज और मुंडा ट्राइबल डांस एन्सेम्बल की प्रस्तुतियां होंगी। बैकस्टेज सिब्लिंग्स भक्ति संगीत को आधुनिक अंदाज में पेश करेंगे। लेखक अक्षत गुप्ता, कवि व्योमेश शुक्ल और अन्य वक्ता काशी की विरासत, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और भारतीय फैशन पर विचार रखेंगे। आयोजन का समापन गंगा आरती से किया जाएगा।
विज्ञापन
