{"_id":"685d48f1f94c912277086c64","slug":"video-saraya-ma-ufana-aana-para-bcava-ka-le-ayathhaya-ma-enadaaaraefa-na-12-vabhaga-ka-satha-ka-makadaral-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरयू में उफान आने पर बचाव के लिए अयोध्या में एनडीआरएफ ने 12 विभागों के साथ की मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में उफान आने पर बचाव के लिए अयोध्या में एनडीआरएफ ने 12 विभागों के साथ की मॉकड्रिल
अयोध्या में बृहस्पतिवार को नदियों में संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई। इसी कड़ी में रामनगरी अयोध्या में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के बीच चार स्थानों पर 12 विभागों ने सरयू और घाघरा नदियों में उफान आने पर राहत और बचाव को सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल की। इसी कड़ी में सरयू में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जिले के तीन तहसील क्षेत्रों रुदौली, सोहावल और सदर के चार स्थानों पर मॉक ड्रिल किया गया। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि बाढ़ प्रभावित लोग अगर नदी में डूबते हैं या कहीं पानी में फंसते हैं तो उनको किस तरह से रेस्क्यू करना है। सिंचाई विभाग के साथ 12 अन्य विभागों के लोगों ने मॉक ड्रिल में भाग लिया। रुदौली के कैथी माझा में वृहद स्तर पर मॉक ड्रिल संपन्न कराया गया।
रुदौली में एडीएम एफआर महेंद्र सिंह व एसएसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की मौजूदगी में ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इस दौरान सरयू नदी में एक युवक डूब गया। ग्रामीणों के बचाओ बचाओ की गुहार पर पुलिस विभाग की टीम ने युवक को बचाकर पास ही स्थित स्वास्थ्य कैम्प में पहुंचाया।कैम्प में मौजूद चिकित्सक ने युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दरअसल रूदौली तहसील अंतर्गत सरयू नदी किनारे स्थित कैथी माझा में जिला प्रशासन की ओर से यह मॉक ड्रिल की जा रही थी । इसमें सरयू किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को बाढ़ जैसी आपदा के समय बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।