{"_id":"6ab6c0160c4f47afcd0bf354","slug":"bail-applications-of-tinnu-and-subhash-withdrawn-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159565-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: टिन्नू व सुभाष की जमानत अर्जी ली गई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: टिन्नू व सुभाष की जमानत अर्जी ली गई वापस
Sat, 26 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी शुक्रवार को अदालत ने निरस्त कर दी। सुनवाई के दौरान आरोपियों के अधिवक्ता ने अर्जी पर बहस नहीं करने और आगे कोई कार्यवाही नहीं चाहने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र वापस ले लिया।
विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा ने अधिवक्ता के कथन को दर्ज करते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी। दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पांच सितंबर को अदालत में दाखिल की गई थी। आरोपियों के अधिवक्ता ने बताया कि अब मामले में आरोपपत्र अदालत में दाखिल हो चुका है। आरोपपत्र का अध्ययन करने के बाद दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी नए सिरे से सोमवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल की जाएगी।