{"_id":"6abfa70db4a0e9137f068fd4","slug":"video-rama-mathara-ma-tanata-karamaya-ka-aatha-ghata-taka-mabil-sa-naha-sava-kathara-sa-ghara-para-haga-bta-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में तैनात कर्मियों की आठ घंटे तक मोबाइल से नहीं, सेवा केंद्र से घर पर होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में तैनात कर्मियों की आठ घंटे तक मोबाइल से नहीं, सेवा केंद्र से घर पर होगी बात
अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात करीब 440 निजी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी के आठ घंटे मोबाइल फोन से दूरी रहेगी। ड्यूटी शुरू होने से पहले मोबाइल जमा होगा और शिफ्ट पूरी होने के बाद ही वापस मिलेगा। परिवार में किसी आपात स्थिति में संपर्क के लिए कर्मियों ने परिजनों को यात्री सेवा केंद्र का आधिकारिक नंबर दिया है। परिजन इस नंबर पर सूचना देकर संबंधित सुरक्षाकर्मी तक संदेश पहुंचा सकेंगे। राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्र ने यह व्यवस्था लागू की है। मंदिर परिसर में एसआईएस के करीब 350 और बीपीआईएस के करीब 90 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
दर्शन मार्ग समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट लगती है। सुरक्षाकर्मियों की फेस रीडिंग से हाजिरी दर्ज हो रही है। इससे ड्यूटी पर समय से पहुंचने और पूरी शिफ्ट तैनात रहने की निगरानी की जा रही है। सीईओ ने मंदिर में तैनात कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के साथ सत्यापन और पुलिस वेरीफिकेशन भी शुरू कराया है।
ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त रहने, श्रद्धालुओं की मदद नहीं करने और खराब व्यवहार की शिकायतें मिली थीं। सुरक्षा प्वाइंट पर तैनात कर्मियों को आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखनी होती है। शिकायतों के बाद नई व्यवस्था लागू की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।