{"_id":"6abfa8718aa98802a206b3a7","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-ma-tharaga-paratamae-tayara-atama-savanprpa-thana-ma-jata-pashacama-bgal-ka-maratakara-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में दुर्गा प्रतिमाएं तैयार, अंतिम स्वरूप देने में जुटे पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में दुर्गा प्रतिमाएं तैयार, अंतिम स्वरूप देने में जुटे पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार
अयोध्या में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं। रुदौली तहसील क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से आए मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे हैं। यहां करीब 70 दुर्गा प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इन प्रतिमाओं की आपूर्ति अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा जनपद में होने वाली दुर्गा पूजा के लिए की जाएगी। नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, ऐसे में प्रतिमाओं को समय से तैयार करने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हैं।
लगातार हुई बारिश से मूर्तिकारों को प्रतिमाओं के निर्माण, सुखाने और रंग-रोगन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ, लेकिन अब मौसम साफ होने के साथ तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मूर्तिकार हरपन दास ने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से रूदौली तहसील क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाएं बना रहे हैं। नवरात्रि से करीब चार महीने पहले वह कारीगरों के साथ यहां पहुंच जाते हैं। प्रतिमा बनाने के लिए मिट्टी स्थानीय स्तर से जुटाई जाती है, जबकि सजावट का सामान कोलकाता से मंगाया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस बार करीब 10 कारीगर प्रतिमाएं तैयार करने में लगे हैं। नवरात्रि समाप्त होने के बाद सभी कारीगर वापस कोलकाता लौट जाएंगे। मूर्ति निर्माण उनका पुश्तैनी काम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।