{"_id":"6a19a8df59051251ec010adf","slug":"video-ma-bhagavata-mathara-ma-faharaya-thhavaja-rama-mathara-ka-itahasa-ma-tharaja-haii-29-maii-ka-tarakha-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां भगवती मंदिर में फहराया ध्वज, राम मंदिर के इतिहास में दर्ज हुई 29 मई की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती मंदिर में फहराया ध्वज, राम मंदिर के इतिहास में दर्ज हुई 29 मई की तारीख
रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर आंदोलन के इतिहास में 29 मई की तारीख एक और महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गई। राम मंदिर परिसर में निर्मित मां भगवती मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से ध्वजारोहण किया गया। राम मंदिर आंदोलन की प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंदिर शिखर पर ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण से पूर्व राम मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में विशेष अनुष्ठान आयोजित हुआ, जिसमें वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाईं। इसके बाद ध्वज का पूजन कराया गया और दोनों साध्वियों ने रस्सी खींचकर मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहित किया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की तीन हजार से अधिक सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। पूरे आयोजन में महिलाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। राम मंदिर परिसर में अब केवल शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण शेष है। बताया गया कि इस मंदिर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से ध्वज फहराया जाना है, हालांकि अभी उनके कार्यक्रम की तिथि तय नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।