{"_id":"6a195455f77efe4cdb0a932f","slug":"video-childrens-heart-holes-kidney-liver-operations-will-be-conducted-in-sn-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बच्चों के हृदय में छेद, किडनी-लिवर के एसएन में होंगे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बच्चों के हृदय में छेद, किडनी-लिवर के एसएन में होंगे ऑपरेशन
आगरा। हृदय में छेद, किडनी-लिवर, पेट रोग समेत जन्मजात विकारों की एसएन मेडिकल कॉलेज में ही सर्जरी होगी। मरीजों को दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसएन में बन रहे अत्याधुनिक बाल अस्पताल की डिजाइन में बदलाव किया गया है। अब इसमें 350 बेड होंगे। अभी तक 200 बेड ही प्रस्तावित थे।
इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एडवांस बाल रोग अस्पताल 10 मंजिला होगा। इसमें 350 बेड होंगे, जिसमें 50-50 बेड आईसीयू और एनआईसीयू के तय होंगे। इसमें बच्चों के हृदय में छेद, दिमाग की बीमारी, पेट रोग, लिवर-किडनी समेत कई तरह की सर्जरी हो सकेंगी। जन्मजात विकारों के ऑपरेशन और एंडोस्कॉपी की भी सुविधा होगी। बाल रोग सर्जरी और बाल रोग विभाग के अलग-अलग ब्लॉक बनेंगे।
अंतिम मंजिल पर माॅड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसमें आधुनिक मशीनें और उपकरण लगेंगे, जिससे आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की मदद ली जाएगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बाल रोग अस्पताल में अति गंभीर रोगों की भी सर्जरी होगी। इसमें जांच, इलाज और ऑपरेशन की सुविधा होगी। निर्माण प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो जाएगी और करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे आसपास के जिलों के मरीजों को भी राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।