{"_id":"6b0836492df7b835f30fe432","slug":"video-grand-welcome-in-bikapur-for-shri-bharat-yatra-as-it-travels-from-ayodhya-to-chitrakoot-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से चित्रकूट के लिए निकली श्रीभरत यात्रा का बीकापुर में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से चित्रकूट के लिए निकली श्रीभरत यात्रा का बीकापुर में भव्य स्वागत
अयोध्या से चित्रकूट के लिए निकली परंपरागत श्रीभरत यात्रा का बृहस्पतिवार को बीकापुर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मणिरामदास छावनी अयोध्या धाम के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा के पहुंचने से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
यात्रा के भरतकुंड पहुंचने पर राम-हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास, कथा व्यास संपूर्णानंद जी महाराज, सभासद रामकृष्ण पांडेय, डॉ. अंजनी पांडेय, अमरीश पांडेय और अशोक तिवारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा प्रयागराज हाईवे से होते हुए बीकापुर के प्राचीन धाधे बाबा देवस्थान बसंतपुर पहुंची।
देवस्थान पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राघवेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता गुड्डू उपाध्याय, ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भोजन और विश्राम के बाद यात्रा शाम को अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। यात्रा की अगुवाई कर रहे महंत कमलनयन दास जी ने बताया कि श्रीभरत यात्रा प्रतिवर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाती है। चित्रकूट यात्रा के बाद भरतकुंड पहुंचकर यात्रा वापस अयोध्या लौटेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।