{"_id":"6aeed877397caa4fab0065ac","slug":"video-ayathhaya-thapatasava-para-bcaca-na-bkhara-paratabha-bl-kava-samamalna-ma-gaja-kavata-oura-shayara-ka-savara-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: दीपोत्सव पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, बाल कवि सम्मेलन में गूंजा कविता और शायरी का स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: दीपोत्सव पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, बाल कवि सम्मेलन में गूंजा कविता और शायरी का स्वर
2cअयोध्या: कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में दीपोत्सव की संध्या पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और साहित्यिक प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई और दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मनाया। इस मौके पर कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल कवि सम्मेलन रहा। इसमें बच्चों ने अपनी कविताओं और शायरी के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोशनी ने 'गगन से उतरी परी है रोशनी', माही ने 'दीपों से महके संसार', दिशा ने 'जंगल की दीपावली', उमरा बानो ने 'हाथ काट के रख दूंगा यदि राम समझ आ जाएं तो' और सेजल ने 'गुमशुम बैठ न जाना साथी' कविता प्रस्तुत की।
इसी क्रम में दरख्शा बानो ने 'कैसी उजियाली है पग-पग', अनिकेत ने 'पुरखों का वरदान दीवाली' और राजनंदिनी ने 'देखो कैसे राम चले आते हैं' का पाठ किया। वहीं नाजरीन ने 'दया अगर लिखने बैठूं तो होते हैं अनुवादित राम' जैसी शायरी सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अलकेश कुमार पांडेय, चंदन राय, सौरभ सिद्धार्थ, महेश वर्मा, रंजीत, विश्वनाथ, आशा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।