{"_id":"6aa7fa3d2f58bb2a8f0ca796","slug":"video-ayathhaya-rathal-bra-esasaeshana-ka-navanaravacata-pathathhakaraya-na-l-shapatha-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रुदौली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रुदौली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
अयोध्या: अयोध्या के रूदौली बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। ग्राम्य न्यायालय रुदौली के न्यायाधीश हिमांशु वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के समन्वित प्रयास से पीड़ितों को समय से न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।
न्यायाधीश हिमांशु वर्मा ने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय बनाए रखना न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने कार्यकाल में पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ ही अधिवक्ताओं के हितों के लिए विधिक प्रक्रिया के तहत कार्य करें। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
नगर पालिका परिषद रुदौली के अध्यक्ष जब्बार अली ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के सफल होने की कामना की। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य रघुनंदन चौरसिया, गोरखनाथ तिवारी, डॉ. पुष्कर यादव, कमरुद्दीन एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष अफसर रजा रिजवी और कमल नारायण सिंह ने अपने विचार रखे।
इससे पूर्व चुनाव अधिकारी चौधरी अजीमुद्दीन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राममिलन यादव को शपथ दिलाई। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल हाई खां ने महामंत्री अखिलेश अवस्थी को शपथ दिलाई। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों ने भी पद एवं दायित्व की शपथ ली।
कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रथम सतींद्र प्रकाश शास्त्री, उपाध्यक्ष द्वितीय अखंड प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री रामकुमार, दीपक कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन वकार आलम, संयुक्त मंत्री प्रशासन ब्रज विलास और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय वीरेंद्र कुमार यादव ने शपथ ली।
गवर्निंग काउंसिल के वरिष्ठ सदस्यों सीताराम वर्मा, सुरेश कुमार शुक्ला, नंदकिशोर यादव, रमेश कुमार शर्मा और ईश्वर चंद तथा कनिष्ठ सदस्यों इम्तिराज आजम, अंकित तिवारी, सुखराम, अलगू प्रसाद और गुंजित कुमार को भी न्यायाधीश हिमांशु वर्मा ने शपथ दिलाई।
इस मौके पर राम भोला तिवारी, कमरुद्दीन अहमद, कुलभूषण यादव, चौधरी अजीमुद्दीन, मो. फहीम, पिंटू रावत, रविंद्र तिवारी, अमर सिंह यादव, संत राम रावत, राजीतराम रावत, प्रमोद यादव, उत्तम वर्मा, मो. आमिर खान, मो. फजल अजीम, रियाज अंसारी और राम सागर यादव मौजूद रहे। समारोह का संचालन सतींद्र शास्त्री ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।