{"_id":"6aa7abbb5806e9a83c0afa32","slug":"video-congress-obc-cell-demands-separate-obc-column-in-census-2027-form-submits-memorandum-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनगणना-2027 के फॉर्म में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना-2027 के फॉर्म में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मेरठ में जनगणना-2027 के फॉर्म में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़ने और सूचीबद्ध जातियों की ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष उस्मान ने कहा कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने से पिछड़े वर्ग की वास्तविक आबादी का आंकड़ा सामने नहीं आ सकेगा। उन्होंने आशंका जताई कि जाति की जानकारी के लिए खुली व्यवस्था होने पर आंकड़े अलग-अलग जातियों में बंट सकते हैं, जिससे सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का सही आकलन प्रभावित होगा। कांग्रेस ने बिहार और तेलंगाना में अपनाए गए जातिगत आंकड़ों के मॉडल का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से ओबीसी कॉलम और ड्रॉपडाउन सूची शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।