{"_id":"6aa84121522edb6f8e022924","slug":"wife-of-former-mp-dr-nirmal-khatri-passes-away-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158683-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पूर्व सांसद डॉ़ निर्मल खत्री की पत्नी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पूर्व सांसद डॉ़ निर्मल खत्री की पत्नी का निधन
Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीना खत्री की फाइल फोटो।
अयोध्या। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
सोमवार दोपहर को शव लखनऊ से फैजाबाद स्थित निर्मल खत्री के आवास पर पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगा। पार्थिव शरीर बजाजा स्थित आवास से जमथरा घाट के लिए प्रस्थान करेगा। उधर, सूचना पर कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और रामदास वर्मा मौजूद, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महेश वर्मा, कविंद्र साहनी, फ्लावर नकवी, दानिश जिया, मंसाराम यादव, राम अवध पासी आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा ने बताया कि बीना खत्री के संयोजन में हर वर्ष विशाल पुस्तक मेले का भी आयोजन होता आ रहा है। यह मेला साहित्यप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। वह खत्री वरिष्ठ पत्रकार हरि कृष्ण अरोड़ा की बहन भी थीं।