{"_id":"67c5b9ad81324010bb064de2","slug":"video-ayathhaya-ma-paca-avathha-hama-sata-kae-gae-sal-vakasa-parathhakaranae-na-ka-kararavaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या में पांच अवैध होम स्टे किए गए सील, विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या में पांच अवैध होम स्टे किए गए सील, विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई
अयोध्या में अवैध होम स्टे को लेकर जिला प्रशासन की आंखें तिरछी हो गई हैं। अवैध रूप से चल रहे पांच अवैध होम स्टे को विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सील कर दिया है। एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में होम स्टेट चल रहे हैं लेकिन कुछ होम स्टे ऐसे हैं, जो सराय एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं हैं। इनमें से पांच होम स्टे को सील कर दिया गया है। होटल मान अवध को पहले ही सील किया गया था। सोमवार को कान्हा जी अतिथि निवास, राम भवन, राजेंद्र निवास व ए एंड आर होम स्टे को सील कर दिया गया है। होम स्टे के कर्मचारियों की ओर से श्रद्धालुओं से मारपीट के मामले को लेकर एसडीएम सदर ने अपील करते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु अयोध्या आएं, होम स्टे व होटल के मालिक उनके साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि अयोध्या से अच्छा संदेश जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।