{"_id":"67c9af89a6d23003d204f5f1","slug":"video-ayathhaya-ma-ii-ltara-sa-haaa-sharab-va-bhaga-ka-thakana-ka-aavatana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या में ई-लॉटरी से हुआ शराब व भांग की दुकानों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या में ई-लॉटरी से हुआ शराब व भांग की दुकानों का आवंटन
यूपी के अयोध्या में आबकारी नीति 2025 के तहत लॉटरी के माध्यम से शराब की दुकानों का प्रथम चरण का आवंटन किया गया। अयोध्या की 365 शराब व भांग की दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया है। ये आवंटन अभी प्रथम चरण का है। प्रथम चरण में अगर दुकानों का आवंटन पूरा नहीं होगा तो द्वितीय चरण में फिर आवेदन लिए जाएंगे।
आबकारी उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि जनपद में 228 देसी शराब की दुकान, तीन मॉडल शॉप, 125 कंपोजिट शॉप जिसमें अंग्रेजी और बीयर शामिल होगी। इसके साथ ही जनपद में नौ भांग के ठेके भी आवंटित किए गए हैं। मंडलायुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में ई लॉटरी के माध्यम से शराब की दुकानें आवंटित की गईं।
ई-लॉटरी के समय गांधी भवन के बाहर ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों की गहमागहमी बनी रही। ई लॉटरी आबकारी उपायुक्त सुधीर कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राज करण नय्यर की देखरेख में संपन्न कराई गई। इस दौरान पुलिस भी सतर्क दिखी। आबकारी उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि आवंटियों की सूची वेबसाइट nic.in.ayodhya पर भी अपलोड की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।