Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major fire in Seoni: 6 people die a tragic death after a blaze breaks out at a bullion trader's house

सिवनी में भीषण अग्निकांड: सर्राफा व्यापारी के मकान में आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

Mon, 09 Nov 2026 09:07 AM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 09:07 AM IST
सार

सिवनी जिले के छपारा स्थित महावीर वार्ड में सोमवार तड़के सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Major fire in Seoni: 6 people die a tragic death after a blaze breaks out at a bullion trader's house
सिवनी में सोनी परिवार के मकान में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। सिवनी जिले के छपारा नगर स्थित महावीर वार्ड के जैन मोहल्ले में सोमवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक अग्निकांड में झुलसने के कारण एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है, जिनमें दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा छपारा के महावीर वार्ड में रहने वाले प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में हुआ। सोमवार सुबह करीब 3 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी अचानक मकान में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। रात का समय होने के कारण घर के लोगों को संभलने और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में दिवाली पर भीषण अग्निकांड: कटनी में पूजा के बाद तीन मंजिला इमारत में लगी आग, छह लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, दमकल की कई गाड़ियां और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सुबह तक घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक छह लोगों की सांसें थम चुकी थीं। इस हादसे में जान गंवाने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। मौके पर अभी भी व्यापक स्तर पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है।

सिवनी में लखनादौन के एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि मकान में 10 लोग मौजूद थे जिसमें से छह लोगों की मौत हुई है चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मृतकों में कुंदन लाल सोनी (75), राजकुमारी सोनी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) शामिल हैं। वहीं, अमायरा सोनी (7), रितेश सोनी (45), सौरभ सोनी (43) और आकर्ष सोनी (14) को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed