{"_id":"685ea2f7ae25ee3e5e0422ac","slug":"video-ayathhaya-ma-hatha-bha-apana-ghara-ma-rakhata-ha-tajaya-ramanagara-ma-khasa-taraha-sa-manaya-jata-mahararama-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में हिंदू भी अपने घरों में रखते हैं ताजिया, रामनगरी में खास तरह से मनाया जाता मोहर्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में हिंदू भी अपने घरों में रखते हैं ताजिया, रामनगरी में खास तरह से मनाया जाता मोहर्रम
रामनगरी अयोध्या में मोहर्रम की तैयारी पूरी हो गई है। वैसे तो मोहर्रम मुस्लिमों का गम का त्यौहार है लेकिन तैयारी खास तरह से की गई है। शहर के रीडगंज स्थित मोहम्मद हसीब और उनकी बेगम शबनम पिछले एक महीने से ताजिया बनाने का काम कर रहे हैं। मोहम्मद हसीब और शबनम की माने तो गैर मुस्लिम यानी हिंदू भी अपनी मन्नत व आस्था के अनुरूप अपने घरों में ताजिया रखते हैं और 10 दिन बाद उस ताजिया को सुपुर्द ए खाक करते हैं। मोहम्मद हबीब व शबनम ने बताया कि छोटा ताजिया 500 रुपये से लेकर बड़ा ताजिया 8000 रुपये तक बिकता है। जिसकी जैसी आस्था होती है, उस तरह का ताजिया वह अपने घरों में रखता है। सिर्फ मुस्लिम ही नहीं हिंदू भी अपनी मन्नत और आस्था के अनुरूप अपने घरों में ताजिया रखते हैं। बताते हैं कि हिंदू भी अपनी किसी मन्नत के पूरी होने पर अपने घर में अपना ईष्ट समझकर ताजिया को अपने घर में रखते हैं और 10 दिन बाद कर्बला में ताजिया को दफन करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।