{"_id":"685e01d6680cc24e0501a73e","slug":"27-goats-standing-under-a-tree-died-due-to-lightning-damoh-news-c-1-1-noi1223-3105134-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी 27 बकरियों की मौत, 13 घायल, जमीन बेचकर खरीदे थे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी 27 बकरियों की मौत, 13 घायल, जमीन बेचकर खरीदे थे मवेशी
दमोह जिले की जबेरा तहसील अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से जंगल में चरने गईं 27 बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 13 बकरियां घायल हो गई हैं। घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है। बकरियों की मौत होने के बाद पशुपालक पर आर्थिक संकट भी आ गया है।
जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी खेमचंद पिता गोकल पाल बकरी पालक अपनी बकरियों को लेकर नयागांव के जंगल में रोज की तरह चराने ले गए थे। अचानक मौसम परिवर्तित हो गया और तेज बारिश होने लगी बारिश से बचने के लिए 40 बकरियां एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिसमें 27 बकरियों की मौत हो गई और 13 घायल हो गई। वहीं पेड़ बिजली में झुलस गया। इस हादसे में बकरी पालक बाल बाल बच गया।
खेमचंद पाल ने बताया कि उसकी आजीविका का साधन बकरियां ही थीं। एक साथ इतनी सारी बकरियों की मौत हो गई जिससे परिवार का भरण-पोषण मुश्किल होगा। बकरी पालक ने अपनी जमीन बेचकर यह बकरियां खरीदी थी जो एक पल में आकाशीय बिजली गिरने से मृत हो गई और बकरी पालक को लाखों का नुकसान हुआ। घटना की सूचना बीट गार्ड द्वारा नोहटा पुलिस को दी गई है।
14 मिमी बारिश दर्ज
दमोह में गुरुवार को काफी तेज बारिश हुई। इससे जिले में पिछले 24 घंटे में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार दोपहर शहर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। उसके पहले सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर 3 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक जारी रहा। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही। दिन का तापमान 30.2 डिग्री एवं रात का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।