{"_id":"6ae9c15d5d753511490e9ad1","slug":"video-ayathhaya-ayathhaya-ma-gajaga-matashakata-ka-savara-kalyanae-2026-ka-pasatara-ka-vamacana-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अयोध्या में गूंजेगा मातृशक्ति का स्वर, कल्याणी–2026 के पोस्टर का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: अयोध्या में गूंजेगा मातृशक्ति का स्वर, कल्याणी–2026 के पोस्टर का विमोचन
अयोध्या: महिलाओं की प्रतिभा, सामर्थ्य, स्वाभिमान और नेतृत्व को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने के उद्देश्य से अभिनव भारत न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आयोजन *‘कल्याणी–2026 : मातृशक्ति – परंपरा, परिवर्तन और विकसित भारत का भविष्य’* के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेन्द्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) डॉ. योगेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अयोध्या श्रीमती ममता सिंह, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू राय, आकाशवाणी अयोध्या के कार्यक्रम प्रमुख श्री आशीष चतुर्वेदी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी श्री सुशील मिश्र तथा अभिनव भारत न्यास के अध्यक्ष अभिनव सिंह राजपूत उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम संयोजिका भारती पाठक, सलाहकार शिवकरन सिंह, वन्दना चौरसिया, राघवेन्द्र तिवारी, प्रगति राय एवं सदक हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर कुलपति कर्नल डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक सामाजिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास की अनिवार्य शर्त है। भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सृजन, संस्कार और शक्ति का आधार माना गया है। कल्याणी जैसा आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ शिक्षा, संस्कृति, नवाचार और नेतृत्व के विभिन्न आयामों पर सार्थक संवाद का अवसर उपलब्ध कराएगा। विश्वविद्यालय ऐसे सकारात्मक प्रयासों के लिए सदैव सहयोगी भूमिका निभाने के लिए तत्पर है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. योगेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आत्मविश्वास और समान अवसर उपलब्ध कराना सशक्त समाज के निर्माण की पहली सीढ़ी है। विद्यालयी शिक्षा में बालिकाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। कल्याणी–2026 विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
आकाशवाणी अयोध्या के कार्यक्रम प्रमुख श्री आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि कला, संस्कृति और संचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रभावशाली माध्यम हैं। महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्षों और प्रेरक कहानियों को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। कल्याणी–2026 जैसे आयोजन नारी शक्ति की विविध प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ भारतीय संस्कृति और आधुनिक विचारों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।