Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Expose the despicable 'vote-bank' politics through the unity of Ayodhya: Yogi

अयोध्या की एकजुटता से बेनकाब करें वोट बैंक की निकृष्ट राजनीति : योगी

Wed, 11 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Expose the despicable 'vote-bank' politics through the unity of Ayodhya: Yogi
कारसेवक पुरम में संताें से बात करते सीएम योगी।
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के विरोधियों पर अयोध्या की समृद्धि और सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण रोकने वाले अब दूसरे हथकंडों से रामनगरी को बदनाम करना चाहते हैं। ऐसे लोगों की वोट बैंक की निकृष्ट राजनीति को संतों और समाज की एकजुटता से बेनकाब करना होगा। अयोध्या की मर्यादा और एकता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

शनिवार को कारसेवकपुरम में आयोजित परंपरागत दीपावली मिलन समारोह में संतों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद ही अयोध्या को विकास और सम्मान मिलना चाहिए था, लेकिन यह दशकों तक उपेक्षित रही। कई पंचवर्षीय योजनाएं बीत गईं, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। राम मंदिर निर्माण के बाद रामनगरी की तस्वीर बदली है। आज देश ही नहीं, दुनिया भर के श्रद्धालु स्वत: यहां पहुंच रहे हैं। यह संतों की तपस्या और समाज की एकजुटता का परिणाम है।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि पहले अयोध्या की गलियों में गोलियां और लाठियां चलती थीं। आज उन्हीं गलियों का विस्तार हुआ है। राम की पैड़ी का सुंदरीकरण हुआ और वहां निरंतर जल प्रवाहित हो रहा है। रामनगरी से गुप्तार घाट तक सरयू तट पर घाटों की लंबी शृंखला विकसित हुई है। दीपोत्सव में प्रज्वलित होने वाले दीपों का प्रकाश आगे बढ़ता रहेगा तो अयोध्या और प्रदेश की समृद्धि को कोई रोक नहीं सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लाठी-गोली के सामने भी हमारा संकल्प नहीं डिगा। हम यही उद्घोष करते रहे कि लाठी-गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इसके बावजूद राम मंदिर निर्माण के खिलाफ न्यायालयों में पैरवी करने वाले लोग आज भी अपनी मंशा से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें संतों की तपस्या और समाज की शक्ति का एहसास होना चाहिए। अयोध्या अब भगवान राम की मर्यादा और सांस्कृतिक चेतना का संदेश पूरी दुनिया को दे रही है।
कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि, दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत विन्दुगद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, महंत रामशरण दास, महंत डॉ. भरत दास, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत गिरीश दास, विहिप संरक्षक दिनेश चंद्र, महंत स्वामी दिनेन्द्र दास, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, एडवोकेट मदन मोहन पांडेय, मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र और विहिप के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन अशोक तिवारी ने किया।

मंच पर दिखी ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों की मौजूदगी, सीएम से दूरी चर्चा में
समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत और सम्मान के दौरान डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव भी उपस्थित थे। हालांकि, पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की इन तीनों पदाधिकारियों से कोई खास बातचीत या निकटता नजर नहीं आई। मंच पर संत समाज और विहिप पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी प्रमुखता से दिखाई दी।

गायों को खिलाया केला और गुड़

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी श्रीराम गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से गोपूजन किया और गायों को अपने हाथों से केला, गुड़ और पौष्टिक लड्डू खिलाकर गो-ग्रास समर्पित किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने गायों को दुलार भी किया। इस दौरान क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख प्रेमशंकर भारद्वाज, उमेश पोरवाल, वीरेंद्र वर्मा और आचार्य इंद्रदेव मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


मठ-मंदिरों को गृहकर, जलकर और बिजली बिल से छूट देने की मांग
अयोध्या। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अयोध्या के मठ-मंदिरों को गृहकर, जलकर और बिजली के बिल से मुक्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या के कई मठ-मंदिर आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कर और बिजली बिल का बोझ उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में छूट मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद संतों ने भी इस मांग का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने इस मामले में जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed