{"_id":"6af366853768be1b8d0db716","slug":"episodes-from-the-ramayana-brought-to-life-through-a-laser-show-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-162707-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लेजर शो से साकार हुए रामायण के प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लेजर शो से साकार हुए रामायण के प्रसंग
Wed, 11 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
राम की पैड़ी पर हुआ लेजर शो।
अयोध्या। दीपोत्सव की दिव्यता के बाद जमघट पर सोमवार शाम अयोध्या का आसमान एक बार फिर रामायण के प्रसंगों से जगमगा उठा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिये विशेष शो आयोजित किया गया। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण वध, पुष्पक विमान और राम दरबार की मनोहारी आकृतियां आसमान में साकार हुईं।
सात नवंबर को दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में प्रस्तुत इस शो को स्थानीय लोगों की मांग पर दोबारा प्रदर्शित किया गया। संगीत और कथावाचन के साथ ड्रोन की रोशनी ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के साथ महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की आकृतियां भी उभरीं।
आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था के इस संगम को देखने के लिए बड़ी संख्या में अयोध्यावासी जुटे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की न्यायमूर्ति बबीता रानी सहित अन्य गणमान्य अतिथि और अधिकारी भी इस प्रस्तुति के साक्षी बने।