{"_id":"6ab7bcb66b9f0beea002dd91","slug":"video-ayathhaya-40-paja-ka-pasataka-ma-mathara-aathalna-sa-lkara-naramanae-yatara-taka-ka-ullkha-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 40 पेज की पुस्तक में मंदिर आंदोलन से लेकर निर्माण यात्रा तक का उल्लेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 40 पेज की पुस्तक में मंदिर आंदोलन से लेकर निर्माण यात्रा तक का उल्लेख
अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में पूर्व महासचिव चंपत राय का नाम आरोपियों की सूची के बजाय गवाहों में आने के बाद उनकी प्रकाशित पुस्तक श्रीराम जन्मभूमि का इतिहास जस का तस' भी चर्चा में है। 40 पेज की इस पुस्तक में राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक की यात्रा का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक की प्रतियां डाक के माध्यम से देशभर में भेजी जा रही हैं। अयोध्या में संत-महंतों और प्रमुख लोगों को भी इसकी प्रतियां भेंट की जा रही हैं।
चंपत राय लंबे समय तक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे हैं और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। ऐसे समय में जब चढ़ावे की रकम में कथित चोरी का मामला जांच के बाद अदालत की कार्यवाही तक पहुंच चुका है, उनकी पुस्तक को लेकर भी चर्चा हो रही है।
पुस्तक में राम जन्मभूमि आंदोलन के करीब 500 वर्षों के इतिहास का उल्लेख है। इसमें आंदोलन के संघर्ष, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और इसके बाद मंदिर निर्माण की यात्रा को समेटने का प्रयास किया गया है। मंदिर निर्माण से जुड़े निर्णयों व लोगों की भूमिका का उल्लेख है।
112 बिंदुओं में प्रमुख घटनाओं का है जिक्र
40 पेज की पुस्तक में 112 बिंदुओं के माध्यम से राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और मंदिर निर्माण तक की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया गया है। इसमें आंदोलन के विभिन्न पड़ावों, निर्णयों और मंदिर निर्माण से जुड़े प्रसंगों को शामिल किया गया है। पुस्तक की प्रतियां डाक के जरिये देश के अलग- अलग हिस्सों में भेजी जा रही हैं।
अयोध्या में संत-महंतों और आंदोलन से जुड़े लोगों को भी पुस्तक भेंट की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।