{"_id":"677fed76a4e07b5d47085fdf","slug":"video-conductor-was-dropping-the-patient-on-the-highway-pleaded-to-rm","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मरीज को हाईवे पर उतार रहा था कंडक्टर, आरएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मरीज को हाईवे पर उतार रहा था कंडक्टर, आरएम से लगाई गुहार
अजीतमल क्षेत्र के बाशिंदों को रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर की मनमानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज की बसें स्टैंड पहुंचने के बजाए तीन किलोमीटर पहले ही हाइवे पर उतारकर चली जाती हैं। ऐसे ही एक बस से आ रहे मरीज को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस के स्टाफ ने मना किया तो सवारियों ने आरएम से उनके मोबाइल पर बात की। इसके बाद बस को कस्बा के स्टैंड पर लाया गया।
दरअसल आगरा से अजीतमल की यात्रा करने वाली बाबरपुर कस्बा निवासी नीलम ने बताया कि वह अपनी बीमार सास को डायलिसिस करने के बाद आगरा से अजीतमल अपने परिवार के साथ रोडवेज बस से आई। देर रात करीब 10 बजे इटावा डिपो की बस के परिचालक से सास की तबियत बिगड़ने की बात कहते हुए बस को अजीतमल कस्बा के बस स्टैंड पर होकर निकलने का अनुरोध किया, लेकिन बस कंडक्टर ने अनसुना कर दिया। कंडक्टर ने मना किया तो बस में सवार एक यात्री ने महिला यात्री का दर्द समझते हुए आरएम इटावा को फोन कर परिचालक से बात कराई। आरएम से बात के बाद चालक ने बस में सवार अजीतमल के आठ यात्रियों को कस्बा के अंदर उतारा। इससे सवारियों को सहूलियत हुई। बताया कि सर्दी की रात में तीन किमी पहले उतरने से काफी परेशानी होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।