{"_id":"6a4a653aba8eea85800801aa","slug":"video-staff-not-reporting-to-panchayat-secretariats-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिवालयों में नहीं पहुंच रहे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिवालयों में दोपहर तक ताले लटके रहे। उनमें न तो कोई पंचायत सहायक आया और न ही किसी लेखपाल ने आकर बैठने की जहमत उठाई।
ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय बनाए गए। उनमें पंचायत सहायक तैनात किए। पंचायत सचिवों को बैठने के लिए निर्देश दिए गए। जिससे गांव के लोगों को अपने कार्य के लिए भटकना न पड़े। इसके बाद निर्देश दिए कि लेखपाल भी पंचायत सचिवालय में बैठकर काम करेंगे। ताकि गांव के लोगों को तहसील का चक्कर लगाना न पड़े। मगर यह निर्देश धरातल पर दिखाई देने की बजाय हवाई साबित हुए। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.15 बजे फौंदापुर ग्राम के पंचायत सचिवालय पर ताला लटका हुआ था। वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे आगे वारसाबाद ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय पर भी ताला लगा हुआ था। यहां मिले गांव निवासी एक महिला और किसान विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवालय पर अक्सर ताला लगा रहता हैै। यहांं कभी कभार कोई कर्मचारी आता है। इसका गांव के लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।