फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Female investigating officer included in gang-rape probe.

Amroha News: सामूहिक दुष्कर्म की जांच में महिला विवेचक शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Female investigating officer included in gang-rape probe.
अमरोहा। उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म की विवेचना में अब दो विवेचक काम करेंगे। एसपी लखन सिंह यादव ने महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विवेचक के साथ महिला पुलिसकर्मी को सह-विवेचक नियुक्त किया है। इसके लिए आदमपुर एसओ कोमल को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में पहली बार किसी एक मामले में दो विवेचकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि महिला विवेचक को जांच में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य पीड़िता से उसकी बात खुलकर जानना है। महिला विवेचक पीड़िता के लगातार संपर्क में है। सोमवार को भी उसने पीड़िता से बातचीत कर घटना और मामले से जुड़ी जानकारी ली है। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता की सुरक्षा और उसकी बात को प्राथमिकता के साथ दर्ज किया जा रहा है। मामले में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed