फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mud house collapses in rain; mother-in-law and daughter-in-law injured.

Amroha News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, सास-बहू घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mud house collapses in rain; mother-in-law and daughter-in-law injured.
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम मजदूर वीरेंद्र का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबने से उसकी 50 वर्षीय मां केला देवी और 25 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन

मकान गिरने की आवाज सुनकर वीरेंद्र, उसके भाई चंद्रपाल और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी सास-बहू को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शकुंतला देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि केला देवी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed