{"_id":"69231c366fb4f20be1064429","slug":"video-gajraula-the-municipal-eo-removed-hoardings-and-banners-2025-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह ने कभी नहीं दबने दी गरीबों, मजदूरों, किसानों की आवाज: भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह ने कभी नहीं दबने दी गरीबों, मजदूरों, किसानों की आवाज: भूपेंद्र
सपाइयों ने पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि नेता जी ने हमेशा किसानों, मजदूरों, गरीबों की आवाज उठाई। उनके रक्षामंत्री रहते ही शहीदों के पार्थिव शरीर सम्मान के सहित घर पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
शनिवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी के गुरु गोविंद सिंह नगर स्थित कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र के आगे नमन किया। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने लीक से अलग हटकर राजनीति शुरू की। उन्होंने कभी किसी गरीब, मजलूम, किसान, मजदूर का उत्पीड़न नहीं होने दिया। सीमा पर शहीद होने वाले शहीदों के पार्थिव शरीरों को सम्मान के साथ नहीं लाया जाता था। उनके परिजनों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती थी। मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री बने तो उन्होंने शहीदों के
पार्थिव शरीर सम्मान के साथ परिजनों तक पहुंचाने का काम शुरू कराया। राजनीति में उनकी अलग छाप हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, कुलदीप देवल, अमन सिरोही, सीताराम, जयविंद्र यादव, देवेंद्र सिंह उर्फ काले, मोहित, प्रधान सतेंद्र सिंह, अरुण कुमार, सुरेंद्र चौहान, कामिल मंसूरी, रवि चौहान, आकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।