{"_id":"69286e6777e84876ec0ef527","slug":"video-female-blo-told-dm-that-there-is-problem-in-working-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम से महिला बीएलओ बोली काम करने में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से महिला बीएलओ बोली काम करने में आ रही दिक्कत
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को नगर में एसआईआर का कार्य कर रहे बीएलओ के कार्य की मौके पर जाकर जानकारी ली। सबसे पहले वह मायापुरी मोहल्ले में सभासद अरविंद कुमार के यहां गईं। दो बूथों पर काम कर रहे बीएलओ से जानकारी ली कि कितना काम हो गया है। कितने फार्म भरकर जमा कर दिए गए हैं। डीएम ने मतदाताओं से भी जानकारी ली। डीएम ने फाजलपुर बूथ का भी निरीक्षण कर कार्य की जानकारी हासिल की। इसके बाद शिव इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया। यहां आठ बूथों पर काम कर रहे बीएलओ ईओ से जानकारी ली कि काम करने में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। इस दौरान एक महिला बीएलओ ने डीएम के सामने समस्याएं रखीं। कहा कि नागरिक फार्म वापस नहीं कर रहे हैं। इस दौरान उनको कई लोगों का बर्ताव अच्छा नहीं मिला।
फार्म वापस करने या जमा करने में कई चक्कर लगवा रहे हैं। इसके बाद भी फार्म नहीं दे रहे। डीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर
नागरिकों को बताओ कि यह कार्य कितना आवश्यक है। कोई वंचित रह गया तो वह बाद में तहसील के चक्कर लगाता रहेगा। इस मौके पर ईओ ललित कुमार आर्य, अरविंद कुमार, आदेश कुमार, देवेश शर्मा, अमित आदि भी साथ रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।