Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: कहीं कांटा खाली तो कहीं इक्का-दुक्का किसानों की धान तौल, संग्रामपुर के तीन केंद्रों पर सुस्त मिली खरीद की रफ्तार
{"_id":"6afc22043862fcb38a0a4c40","slug":"video-video-kaha-kata-khal-ta-kaha-ikaka-thakaka-kasana-ka-thhana-tal-sagaramapara-ka-tana-kathara-para-sasata-mal-kharatha-ka-rafatara-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कहीं कांटा खाली तो कहीं इक्का-दुक्का किसानों की धान तौल, संग्रामपुर के तीन केंद्रों पर सुस्त मिली खरीद की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कहीं कांटा खाली तो कहीं इक्का-दुक्का किसानों की धान तौल, संग्रामपुर के तीन केंद्रों पर सुस्त मिली खरीद की रफ्तार
संग्रामपुर। क्रय केंद्रों पर तौल कांटे लगे हैं। कर्मचारी भी अपनी जगह मौजूद हैं। कहीं बोरियों की आवाजाही दिख रही है तो कहीं परिसर में सन्नाटा पसरा है। मंगलवार को संग्रामपुर क्षेत्र के तीन धान क्रय केंद्रों पर यही स्थिति नजर आई। खरीद शुरू हुए 16 दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद केंद्रों पर किसानों की आवाजाही कम है। सरकारी खरीद की धीमी रफ्तार के बीच किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 115 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1.53 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल है। खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक होनी है। किसानों को खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था है। इसके बावजूद शुरुआती दिनों में केंद्रों पर खरीद अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है।
कांटे पर धान की बोरियां, 211 क्विंटल खरीद पूरी
मंगलवार सुबह 11:58 बजे मिश्रौली केंद्र पर किसान लालचंद्र यादव की धान तौली जा रही थी। केंद्र प्रभारी अंकित विश्वकर्मा ने बताया कि पहले एक किसान से 51 क्विंटल खरीद हुई थी। लालचंद्र यादव की 160 क्विंटल धान की खरीद भी पूरी हो गई। केंद्र को 10 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है।
तौल कांटा खाली, किसान के इंतजार में खुला रहा केंद्र
दोपहर करीब 12:45 बजे राजापुर अमेरुआ केंद्र खुला मिला। परिसर में किसानों के बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था थी, मगर धान लेकर कोई किसान नहीं पहुंचा था। केंद्र प्रभारी अखिल सिंह ने बताया कि अब तक एक किसान से 18 क्विंटल धान खरीदा गया है। केंद्र को 833 क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है।
किसान की उपज पहुंची तो 88 क्विंटल की खरीद पूरी
दोपहर करीब 1:25 बजे गोरखापुर केंद्र पर किसान वीरेंद्र प्रताप सिंह की धान की तौल हो रही थी। केंद्र प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि पहले एक किसान से 13 क्विंटल खरीद हुई थी। वीरेंद्र प्रताप सिंह की 75 क्विंटल धान की खरीद भी पूरी कर ली गई। केंद्र को 10 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है।
कटाई के बाद बढ़ेगी खरीद
जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्र ने बताया कि अभी खेतों में धान की कटाई चल रही है। विभाग की ओर से किसानों से संपर्क कर उन्हें क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 20 नवंबर के बाद कटाई का काम पूरा होने पर खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।