Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Market gate shut due to overflow of paddy; standoff between farmers and commission agents
{"_id":"6afb392f8ef9cd528e0bdcdb","slug":"video-market-gate-shut-due-to-overflow-of-paddy-standoff-between-farmers-and-commission-agents-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान से अटी मंडी का गेट बंद, किसानों और आढ़तियों में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान से अटी मंडी का गेट बंद, किसानों और आढ़तियों में टकराव
जींद। अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन समय पर उठान नहीं होने से मंडी में फसल डालने की जगह तक नहीं बची। इस समस्या से निपटने के लिए आढ़तियों की दोनों एसोसिएशन ने सोमवार शाम पांच बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक मंडी का गेट बंद रखने का फैसला लिया। मंगलवार को मंडी में धान का उठान करवाने की योजना बनाई गई थी, ताकि मंडी में जमा फसल को बाहर भेजकर जगह खाली की जा सके। लेकिन इस फैसले ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार शाम धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मंडी पहुंचे किसानों को गेट बंद मिला तो वे भड़क गए। गेट खोलने को लेकर किसान और आढ़ती आमने-सामने आ गए। करीब पौने दो घंटे तक मंडी गेट पर विवाद चलता रहा। इस दौरान लगभग आधा घंटा रोहतक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। शाम पांच बजे के बाद किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गेट खोलने से मना कर दिया। किसानों का कहना था कि वे फसल लेकर मंडी पहुंच चुके हैं और अब उन्हें प्रवेश से रोकना उचित नहीं है। विवाद बढ़ने पर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते करीब 40 किसानों ने अपने ट्रैक्टर सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। किसानों और आढ़तियों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रोहतक रोड चौकी इंचार्ज अमित खर्ब पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
करीब शाम 6:50 बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। पुलिस की मौजूदगी में किसानों, आढ़तियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर समाधान निकालने का प्रयास किया गया। आखिरकार सहमति बनी कि जो किसान पहले ही ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मंडी पहुंच चुके हैं, उनकी एंट्री करवाई जाएगी। इसके बाद बुधवार सुबह पांच बजे तक किसी नए किसान की धान की ट्राली को मंडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सहमति बनने के बाद मंडी का गेट खोलकर पहले से पहुंचे किसानों की ट्रालियों को अंदर लिया गया।
यह निर्णय द न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगदीश भारद्वाज और आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दलशेर रेढू की मौजूदगी में लिया गया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि मंडी में करीब 70 हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ है। उठान नहीं होने के कारण फसल रखने के लिए जगह की कमी हो गई है। ऐसे में मंगलवार को उठान करवाने के लिए गेट बंद रखने का निर्णय लिया गया था। भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने कहा कि मंडी में धान का उठान समय पर करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसानों के लिए मंडी 24 घंटे खुली रखने का नियम है। उठान में देरी प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है और इसकी सजा किसानों को नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को रोकने के लिए गेट बंद करना उचित नहीं है। किसान इस फैसले के खिलाफ हैं। प्रशासन को उठान व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल लेकर मंडी के बाहर इंतजार न करना पड़े।
मंडी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि मंडी का गेट बंद करने का निर्णय आढ़तियों की दोनों एसोसिएशन ने लिया था, ताकि मंडी में जमा धान का समय पर उठान करवाया जा सके। किसानों की परेशानी को देखते हुए गेट खुलवाकर पहले से पहुंच चुकी ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन किसानों की धान की बिक्री बुधवार को ही हो पाएगी। मंगलवार को मंडी में उठान करवाने का निर्णय लिया गया है, जिससे फसल रखने के लिए जगह बनाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।