Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two groups clash due to a long-standing feud; six arrested

Amethi News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, छह गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash due to a long-standing feud; six arrested
अमेठी सिटी। नया का पुरवा मजरे मोहना गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश में राजबहादुर और सत्यनारायण पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल पांच लाठियां बरामद की गईं।
विज्ञापन

राजबहादुर का आरोप है कि सूरज, ज्ञानवती, अर्चना और सत्यनारायण ने रंजिश में गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। बचाव में पहुंचे इंदर, चंद्रा, जनकलली और फूलमती को भी पीटा गया।
विज्ञापन

वहीं, सत्यनारायण ने आरोप लगाया कि राजबहादुर, इंदर, सोनू, चंद्रवती, सालनी और दिनेश ने उनकी पिटाई की। बीचबचाव करने पहुंचे सूरज, ज्ञानवती और सूरसती को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि राजबहादुर, इंदर, सोनू उर्फ संदीप कुमार, चंद्रावती, लल्ला उर्फ जनकलली और सत्यनारायण को गिरफ्तार किया गया है। सोनू की निशानदेही पर चार और सत्यनारायण के कब्जे से एक लाठी बरामद हुई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed