{"_id":"6afb48b9132205ec5e0969f0","slug":"jewellery-and-cash-stolen-by-making-a-hole-in-the-wall-amethi-news-c-96-1-ame1015-180545-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दीवार में नकब लगाकर जेवर-नकदी पार\nline","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दीवार में नकब लगाकर जेवर-नकदी पार line
Mon, 16 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
इन्हाैना। सढिया गांव में रविवार रात चोरों ने सुर्जनाथ के मकान की पक्की दीवार में नकब लगाकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकदी पार कर दी। बगल के गांव में भी चोरों ने वारदात का प्रयास किया।
पीड़ित के मुताबिक, वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर थे। चोरों ने दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह अंदर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर थाना प्रभारी विवेक सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।