{"_id":"6aeca07c2b2de4ea3405e044","slug":"video-video-amatha-ma-mathabhaugdha-ma-pasha-tasakara-garafatara-para-ma-lga-gal-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
गौरीगंज के काजीपट्ठी के पास बृहस्पतिवार शाम पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गुवावां निवासी तसव्वर उर्फ छोटू उर्फ खुर्शीद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस, चापड़, तराजू-बांट, रस्सी और बाइक बरामद हुई है।
सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि गौरीगंज इंस्पेक्टर रवि सिंह बृहस्पतिवार देर शाम हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि नहर के पास जंगल में कुछ लोगों के गोवंश को पेड़ से बांधकर वध की तैयारी करने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो एक गोवंश बंधा मिला। वहां चार आरोपी वध की तैयारी करते नजर आए। बताया कि पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तसव्वर के पैर में गोली लगी।
उसके गिरने के बाद अन्य आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुवावां निवासी जुम्मन और वाजिद और नरौली निवासी आरिफ के रूप में हुई है। मौके एक जीवित गाेवंश भी मिला। पुलिस ने मौके से गोकशी में इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का ठीहा, चापड़, तराजू-बांट, रस्सी, तमंचा, कारतूस बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में छुट्टा मवेशियों को पकड़कर उनका वध करने के लिए आने की बात स्वीकार की है।
चारों आरोपियों को जिला अस्पताल जगदीशपुर ले जाया गया। वहां घायल तसव्वर का उपचार कराया गया और अन्य आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। एसपी सरवणन टी ने बताया कि घायल आरोपी की हालत में सुधार है। पुलिस टीम पर हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और पूर्व की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।