{"_id":"6aef07116c16a5d37e03f75e","slug":"video-amatha-sata-patakha-bjara-ma-sakaii-shata-ka-thhama-ragana-aatashabja-ka-bugdhha-karaja-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी सिटी: पटाखा बाजार में स्काई शॉट की धूम, रंगीन आतिशबाजी का बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी सिटी: पटाखा बाजार में स्काई शॉट की धूम, रंगीन आतिशबाजी का बढ़ा क्रेज
अमेठी सिटी: दिवाली की खरीदारी के लिए शनिवार को पटाखा बाजार में रौनक रही। गौरीगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने सजी दुकानों पर सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे। कोई बच्चों के लिए फुलझड़ी और चकरी चुन रहा था तो कोई आसमान में रंगीन रोशनी बिखेरने वाले स्काई शॉट और मल्टी शॉट की कीमत पूछ रहा था। इस बार नई तरह की आतिशबाजी के प्रति युवाओं में खास दिलचस्पी दिखाई दी।
दुकानों पर अनार, चकरी, रॉकेट, फुलझड़ी, चटाई और अलग-अलग क्षमता वाले मल्टी शॉट के पैकेट सजे हैं। गौरीगंज के दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि ग्राहक रंगीन रोशनी वाले पटाखों के बारे में अधिक जानकारी ले रहे हैं। पैकेट में मिलने वाली संख्या और कीमत की तुलना करने के बाद खरीदारी कर रहे हैं। बासूपुर गांव निवासी अमित वर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए फुलझड़ी और अनार के साथ आसमान में रोशनी फैलाने वाले पटाखे भी पसंद किए जा रहे हैं। किटियावां गांव निवासी संदीप सिंह ने बताया कि खरीदारी करते समय कीमत और गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। छोटे पैकेट से लेकर बड़े आतिशबाजी बॉक्स तक विकल्प उपलब्ध हैं। अमेठी के रामलीला मैदान, गौरीगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, मोहनगंज, जायस और फुरसतगंज समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर बिक्री केंद्र बनाए गए हैं। थानावार सूची के अनुसार 37 स्थानों पर 238 अस्थायी दुकानों को अनुमति दी गई है। इसके अलावा नौ स्थायी लाइसेंसधारी दुकानदार भी पटाखों की बिक्री कर रहे हैं।
पटाखों के बाजार भाव
फुलझड़ी : 50 से 150 रुपये
चकरी : 100 से 400 रुपये
अनार : 150 से 600 रुपये
रॉकेट : 100 से 300 रुपये
मुर्गा बम : 100 से 120 रुपये
30 फायर : 600 से 700 रुपये
स्काई शॉट : 500 से 1500 रुपये
मल्टी शॉट : 800 से 2500 रुपये
चटाई : 100 से 3000 रुपये
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।