Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Markets shine on Dhanteras business crosses the 200 crore mark

Amethi News: धनतेरस पर दमका बाजार, कारोबार 200 करोड़ के पार

Sat, 07 Nov 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Markets shine on Dhanteras business crosses the 200 crore mark
गौरीगंज बाजार में रंगोली का सामान खरीदती महिलाएं।
अमेठी सिटी। धनतेरस पर जिले के बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर रहा। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई ग्राहकों की आवाजाही देर रात तक जारी रही। गौरीगंज, अमेठी, रामगंज, जायस, मुसाफिरखाना, दुर्गापुर और जगदीशपुर की बाजारों में बर्तन, चांदी के सिक्के, आभूषण, कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन


मिठाई, पूजा सामग्री और घर सजाने के सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। कारोबारियों के मुताबिक जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। बाजारों में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। त्योहार की मिठास बढ़ाने के लिए लाई, चूरा, बताशा और नटरी मिक्स लाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। गौरीगंज और मुसाफिरखाना में सजी दुकानों पर केसर लाई, गुड़ मिक्स लाई और ड्राईफ्रूट चूरा की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


व्यापारी रामनरेश गुप्ता ने बताया कि इस बार लोग पारंपरिक सामान के साथ नए स्वाद वाली लाई भी पसंद कर रहे हैं। खरीदार पूजा गुप्ता ने बताया कि घर की पूजा और मेहमानों के लिए लाई, बताशा और ड्राईफ्रूट चूरा खरीदा है। उधर, कपड़ा बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ रही। महिलाओं ने साड़ियां, सूट और डिजाइनर परिधान पसंद किए तो युवाओं ने जींस, शर्ट और टी-शर्ट की खरीदारी की। बच्चों के कपड़ों की दुकानों पर भी अभिभावक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कपड़ा व्यापारी रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहार को देखते हुए लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े खरीदे। रमईपुर गांव निवासी अंजली मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर परिवार के साथ नए कपड़े पहनने के लिए खरीदारी की है।



सराफा बाजार में चांदी की चमक
सराफा बाजार में सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने अपने बजट के मुताबिक चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कछुआ, चम्मच सेट और सजावटी दीये खरीदे। गौरीगंज के सराफा व्यापारी आकाश ने बताया कि चांदी के सिक्कों और उपहार वाली वस्तुओं की मांग अधिक रही। सहालग के लिए पहले से बुक कराए गए गहनों की डिलीवरी भी की गई। ग्राहक राजापुर कौहार गांव निवासी नितिन अग्रवाल ने बताया कि परिवार के साथ पर्व की परंपरा निभाने के लिए चांदी के सिक्के और पूजा का सामान खरीदा है।

बर्तनों के साथ पीतल के दीये भी भाए
धनतेरस पर बर्तन बाजार में खूब चहल-पहल रही। स्टील के डिनर सेट, तांबे के बर्तन, पीतल के दीये और एल्युमिनियम के नए डिजाइन वाले सेट ग्राहकों की पसंद बने। व्यापारी राजेंद्र अग्रहरि ने बताया कि इस बार स्टील डिनर सेट और पीतल के सजावटी सामान की मांग अच्छी रही। माधवपुर गांव निवासी सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने घर के लिए डिनर सेट और पूजा के लिए पीतल के दीये खरीदे।


सजावटी सामान और पूजा सामग्री से सजे बाजार
दीपावली की तैयारियों के चलते बाजारों में रंगोली, झालर, एलईडी लाइट, बंदनवार, कृत्रिम फूल और सजावटी सामान की दुकानें भी सजी रहीं। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजन थाल, दीपक और धूपबत्ती की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि घरों को सजाने के लिए रंगीन लाइट और आकर्षक सजावटी सामान की मांग अधिक रही। ग्राहक राधिका सिंह ने बताया कि उन्होंने घर की सजावट और पूजा के लिए दीपक, झालर और पूजन सामग्री खरीदी है।


मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में दिखा उत्साह

गौरीगंज सहित अन्य के मोबाइल बाजारों में सुबह से ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। 5जी स्मार्टफोन, ब्लूटूथ ईयरबड्स और स्मार्टवॉच की मांग अधिक रही। दुकानदार प्रमोद वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों ने नए मोबाइल के साथ उपयोगी गैजेट्स भी खरीदे। बरनाटीकर गांव निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि त्योहार के मौके पर पुराने फोन को बदलकर नया स्मार्टफोन लिया है। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी संदीप अग्रवाल के अनुसार एलईडी टीवी, फ्रिज, आरओ और साउंड बार की बिक्री में भी तेजी रही। कई ग्राहकों ने दुकानों पर उपलब्ध छूट और उपहार योजनाओं का लाभ उठाया।


दोपहिया शोरूमों में उमड़े खरीदार
वाहन बाजार में धनतेरस का असर साफ दिखाई दिया। बाइक और स्कूटी शोरूमों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। कई परिवार नए वाहन की चाबी लेकर शोरूम से बाहर निकले। शोरूम संचालक सुधीर सिंह ने बताया कि दिनभर में 150 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक के प्रति भी लोगों ने रुचि दिखाई। काजीपट्ठी गांव निवासी रोहित मिश्रा ने बताया कि परिवार की जरूरत को देखते हुए धनतेरस पर नई बाइक खरीदी है। व्यापारियों के अनुसार आकर्षक ऑफर और गिफ्ट वाउचर ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।



कारोबारियों के चेहरे खिले
धनतेरस पर उमड़ी भीड़ ने छोटे-बड़े कारोबारियों को भी राहत दी। गौरीगंज के व्यापारी राजीव जायसवाल और रवि पाठक ने बताया कि इस बार बिक्री उम्मीद से बेहतर रही। राजीव जायसवाल के मुताबिक महंगाई के बावजूद त्योहार पर लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी जरूर करते हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि जिले की प्रमुख बाजारों में पूरे दिन रौनक बनी रही। देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही जारी रहने से कारोबारियों में उत्साह रहा। बताया कि पूरे जिले में करीब 200 कराेड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

गौरीगंज बाजार में रंगोली का सामान खरीदती महिलाएं।

गौरीगंज बाजार में रंगोली का सामान खरीदती महिलाएं।

गौरीगंज बाजार में रंगोली का सामान खरीदती महिलाएं।

गौरीगंज बाजार में रंगोली का सामान खरीदती महिलाएं।

गौरीगंज बाजार में रंगोली का सामान खरीदती महिलाएं।

गौरीगंज बाजार में रंगोली का सामान खरीदती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed