{"_id":"6a9a8bb0524152b77504122d","slug":"video-video-amatha-ma-18-ghata-btha-tha-kama-thara-mal-nal-ma-dab-yavaka-ka-shava-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में 18 घंटे बाद दो किमी दूर मिला नाले में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में 18 घंटे बाद दो किमी दूर मिला नाले में डूबे युवक का शव
जामो क्षेत्र के नैय्या नाले में बृहस्पतिवार को कूदे भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थोरी गांव निवासी अनिल शर्मा (32) का शव करीब 18 घंटे बाद शुक्रवार सुबह गूंगेमऊ के पास नहर से बरामद हुआ। शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पारिवारिक कलह से नाराज अनिल बुधवार से घर से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर जगदीशपुर-अमेठी मार्ग स्थित नैय्या नाला पुल पर उसका मोबाइल फोन और हवाई चप्पल मिली थी। इसके बाद उसके नाले में कूदने की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों ने भी एक युवक को पुल से नाले में कूदते देखने की बात पुलिस को बताई थी।
सूचना पर जामो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाले में तलाश शुरू कराई। कई घंटे तक तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला तो अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक नाले में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार सुबह गूंगेमऊ के पास नहर में लोगों ने युवक का शव देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर शव मिलने से आशंका है कि नहर के तेज बहाव में वह बहकर वहां पहुंचा।
इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि युवक के नाले में कूदने के कारणों की जांच कराई जा रही है। परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।