फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,687 applications received against a target of 493.

Amethi News: 493 के लक्ष्य के सापेक्ष आए 1687 आवेदन

Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
1,687 applications received against a target of 493.
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस बार जिले के 493 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य तय किया गया है। इसके सापेक्ष 1687 परिवारों ने आवेदन किया है। यानी लक्ष्य से तीन गुना से अधिक आवेदन विभाग को मिले हैं। बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद विभाग ने पात्रता की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


13 विकासखंडों और नगर निकायों से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद योजना के मानकों पर खरे उतरने वाले लाभार्थियों की सूची तैयार कर चयन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया के साथ वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन और सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म के चयन की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। समारोह में वर-वधू को निर्धारित उपहार भी दिए जाएंगे। आयोजन और उपहारों की व्यवस्था के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इसमें 11 फर्मों ने हिस्सा लिया है। फर्मों की ओर से जमा कराए गए अभिलेखों और जरूरी दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। सत्यापन पूरा होने के बाद नियमानुसार फर्म का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना ने बताया कि जिले को 493 विवाह का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 1687 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों का पात्रता के आधार पर सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed