फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Taps dry for seven days; 20,000 people scrambling for water.

Amethi News: सात दिन से नल सूखे, पानी के लिए भटक रहे 20 हजार लोग

Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Taps dry for seven days; 20,000 people scrambling for water.
 इन्हौंना के करनगांव ​स्थित पानी की टंकी। स्रोत : स्थानीय
तिलोई। इन्हौना क्षेत्र के करन गांव और मिर्जापुर स्थित पानी की टंकियों से पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद है। घरों के नल सूखे पड़े हैं और करीब 20 हजार लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को दूरदराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इससे उनके अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


30 अगस्त की रात गांव िस्थत दोनों टंकियों का बिजली केबल चोरी हो जाने से मोटरें चलनी बंद हो गईं, जिससे 3900 कनेक्शनधारकों के घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है।
विज्ञापन

एक कनेक्शन से औसतन पांच से छह लोग जुड़े हैं। इस आधार पर दोनों टंकियों की आपूर्ति ठप होने से लगभ्ाग 20 हजार से अधिक लोगों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टंकियों से जुड़ी सैकड़ों सार्वजनिक टोटियां भी बंद पड़ी हैं। इससे उन परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है, जिनके पास पानी का कोई वैकल्पिक साधन नहीं है। ग्रामीण पानी के इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि सुबह होते ही पानी की व्यवस्था की चिंता सताने लगती है। पीने के पानी के साथ खाना बनाने, बर्तन धोने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। इससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed